राधा गोविंद विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों का चयन

Spread the News

रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय में 6 मई 2026 को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न पदों के लिए कुल 58 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में पांच कंपनियों के लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

चयनित विद्यार्थियों को वेबसाइट डिजाइनर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्राफिक्स डिजाइनर एवं गूगल एडसेंस स्पेशलिस्ट जैसे पदों पर नियुक्ति का अवसर मिला। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी ने प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए प्लेसमेंट सेल की सराहना की। वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. डॉ. निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

प्लेसमेंट सेल के कॉर्डिनेटर डॉ. प्रशांत कुमार सहित सदस्य मो. रिजवान नूरी, कुंदन कुमार, साई प्रकाश, डॉ. दिलकेश्वर प्रसाद, मनोज करमाली, डॉ. सौरभ सिंह, निशा रानी एवं वैष्णवी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।