ममता बनर्जी बर्खास्त! राज्यपाल ने लिया ऐतिहासिक फैसला, 15 साल बाद बदल गई बंगाल की सत्ता

Spread the News

15 साल बाद ‘दीदी’ युग का अंत और भाजपा शासन की शुरुआत।

कोलकाता, 08 मई: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक संकट गहराने के बीच राज्यपाल आर.एन. रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है। ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद यह कदम उठाया गया।

भाजपा ने 207 सीटों के भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी खुद अपनी भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हार गईं।

चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे “साजिश”, “धांधली” और “चुनाव आयोग-बीजेपी गठजोड़” करार देते हुए कहा, “मैं नैतिक रूप से जीती हूं। इस्तीफा नहीं दूंगी। बर्खास्त करना है तो कर दो।” उन्होंने टीएमसी विधायकों को काला कपड़ा पहनकर विरोध जताने का निर्देश भी दिया।

यह जिद संवैधानिक संकट में बदल गई, जिसके बाद राज्यपाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया। अब विधानसभा भंग होने और नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, जल्द ही नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण हो सकता है।

टीएमसी ने इस फैसले को “संवैधानिक हत्या” बताया है, जबकि भाजपा इसे “लोकतंत्र की जीत” करार दे रही है।

संवैधानिक विशेषज्ञों के अनुसार, बहुमत खोने के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफा न देने पर राज्यपाल को बर्खास्तगी का अधिकार है। ममता बनर्जी अब सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैं, लेकिन फिलहाल सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से आगे बढ़ चुकी है।