नई दिल्ली, 04 मई: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार यूजीसी ने स्टैटिस्टिक्स को अलग विषय के रूप में शामिल किया है, जिससे विषयों की कुल संख्या 86 हो गई है। अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी की 597वीं बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, जून 2026 सत्र से स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री दो नए विषय जोड़े गए हैं। स्टैटिस्टिक्स के छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है। सिलेबस यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा कार्यक्रम
• आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
• फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
• सुधार विंडो: 22 से 24 मई 2026
• परीक्षा तिथि: 22 जून से 30 जून 2026 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
परीक्षा पूरे देश में विभिन्न शहरों के केंद्रों पर आयोजित होगी।
आवेदन शुल्क:-
• सामान्य वर्ग: ₹1,150
• जनरल-EWS/OBC-NCL: ₹600
• SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर: ₹325
अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन मोड में ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज सही अपलोड करें, क्योंकि बाद में सीमित सुधार की ही अनुमति होगी।