उपायुक्त ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण

Spread the News

रामगढ, 29 मार्च: उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। समाहरणालय परिसर में स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त ने स्टॉक पंजी, स्टांप पंजी, ओपनिंग व क्लोजिंग रजिस्टर, चेस्ट, वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था तथा सुरक्षा गार्ड संबंधी प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार पदाधिकारी के कक्ष में महत्वपूर्ण फाइलों, बिल भुगतान संबंधी संचिकाओं, स्टॉक रजिस्टर और सर्विस बुक आदि का गहन निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्डों को चुस्त-दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अप्रचलित स्टांप, पुराने रिकॉर्ड और खराब पड़ी सामग्रियों के उचित प्रबंधन के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

मौके पर उप विकास आयुक्त, कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा तथा कोषागार कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

यह निरीक्षण जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।