रामगढ़, 29 मार्च: शनिवार को रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता ने उपायुक्त को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन व्यवस्था, कूल कंट्रोल सिस्टम, बैलट यूनिट तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह निरीक्षण आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए किया गया, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर पारदर्शी तरीके से कार्य करने पर जोर दिया गया।