ज्ञान-प्रगति के नए अवसर लेकर आई बसंत पंचमी : कुलाधिपति बी.एन. साह
रामगढ़, 23 जनवरी 2026: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के प्रांगण में बसंत पंचमी का उत्सव पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि, आरती और प्रसाद वितरण कर ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कुलाधिपति बी.एन. साह ने सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व जीवन में ज्ञान, प्रगति और समृद्धि के नए अवसर लेकर आता है। मां सरस्वती के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
सचिव प्रियंका कुमारी ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्कर्ष, निरंतर उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया, जिसमें आचार्य मुकेश पांडेय ने पूजन संपन्न कराया। इसके बाद भंडारा में सभी को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। उत्सव का समापन मां सरस्वती की प्रतिमा की गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते सम्मानजनक विदाई से हुआ। इस दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने मां से विद्या, बुद्धि तथा सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम में कुलाधिपति बी.एन. साह की धर्मपत्नी फूलमती देवी, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो.(डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सहित प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाया।