रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रामगढ़, 25 दिसंबर 2025: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में छात्रों ने कल क्रिसमस पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह पूरा आयोजन छात्रों द्वारा स्वयं आयोजित किया गया था, जिसमें विभाग को खूबसूरती से सजाया गया, क्रिसमस थीम वाले मॉडल बनाए गए और विभिन्न कार्यक्रमों ने माहौल को खुशियों से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग से हुई, इसके बाद मोमबत्तियां जलाते हुए छात्रों ने “मेरी क्रिसमस” और “हैप्पी हॉलिडेज” के नारे लगाए। उपहारों का आदान-प्रदान हुआ, जिसमें हैंडमेड गिफ्ट्स और चॉकलेट्स खास रहे। गेम्स जैसे मुसिकल चेयर ने हंसी-ठिठोली का माहौल बनाया, जबकि डांस परफॉर्मेंस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। क्रिसमस कारोल्स के साथ इंजीनियरिंग थीम पर आधारित स्किट्स ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
छात्रों का कहना था, “यह पर्व हमें एकता, भाईचारा और खुशियां बांटना सिखाता है। हमने इसे इंजीनियरिंग स्टाइल में मनाया पूरी तरह क्रिएटिव और एनर्जेटिक!”
विश्वविद्यालय कुलाधिपति बी एन साह ने सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “क्रिसमस का संदेश एकता और भाईचारे का है। हमारे भावी इंजीनियरों ने इस उत्सव को बेहतरीन तरीके से सफल बनाया।”
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सहित सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनुप कुमार, डॉ. विश्वदीपक कुमार, नीलकमल और मनोज करमाली का विशेष योगदान रहा। ऐसे उत्सव छात्रों में सांस्कृतिक विविधता और टीमवर्क की भावना को मजबूत करते हैं।