रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
शिक्षा और संस्कार जीवन का मूल मंत्र हैं : सचिव प्रियंका कुमारी
रामगढ़ : राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में सत्र 2025–27 के नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत हेतु 22 नवंबर 2025 को इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार तथा शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. गोविंद साह एवं स्व. राधा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कुलाधिपति बी. एन. साह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं, बल्कि दिमाग को प्रशिक्षित करना है।”
सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि “शिक्षा कभी आपको झुकने नहीं देगी और संस्कार कभी आपको गिरने नहीं देंगे।”
कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि “जो ज्ञान भूल जाने के बाद शेष रह जाता है, वही वास्तविक शिक्षा है।” उन्होंने व्यक्तित्व विकास के महत्व पर भी बल दिया।
कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि समय और शिक्षा का सदुपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है।कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया। विभाग के छात्र प्रमोद कुमार एवं छात्रा दीपिका कुमारी ने अपने दो वर्षों के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन बॉबी कुमार और सोनम कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उमेश चंद्र महतो द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मौके पर शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।