रामगढ़, 2 नवंबर : सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर रामगढ़ जिले में दाखिल-खारिज से जुड़े लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए 3 व 4 नवंबर 2025 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर संबंधित हल्का कार्यालयों व पंचायत भवनों में लगाए जाएंगे, ताकि आम जनता को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ मिल सकें।
शिविर का पूरा कार्यक्रम:-
3 नवंबर 2025 (सोमवार)
• गोला हल्का क्रमांक-1 : पंचायत भवन, सूतरी
• चितरपुर हल्का क्रमांक-1 : पंचायत भवन, लारीकला
• पतरातू हल्का क्रमांक-9 : पुराना पंचायत सचिवालय
4 नवंबर 2025 (मंगलवार)
• रामगढ़ हल्का क्रमांक-1 एवं 4: तहसील कचहरी, झंडा चौक, रामगढ़
जिला प्रशासन ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर शिविर स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेज व स्टॉफ की व्यवस्था सुनिश्चित करें। संबंधित नागरिक अपने मूल दस्तावेज, आधार कार्ड, रसीद, फोटो आदि लेकर समय पर शिविर में पहुँचें, ताकि उनका मामला एक ही बार में निपट जाए।
“लोगों की सुविधा और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रामगढ़