रामगढ़, 29 सितंबर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ऋतुराज एवं छावनी परिषद रामगढ़ के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने सोमवार को मुर्रामकला स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वहां जमा Legacy Waste के शिफ्टिंग एवं निस्तारण कार्य का स्थल पर जायजा लिया।
मुर्रामकला ट्रेंचिंग ग्राउंड में रामगढ़ नगर परिषद एवं कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र से निकलने वाले ठोस कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन के लिए Solid Waste Management (SWM) Processing Plant का निर्माण प्रस्तावित है। प्लांट के निर्माण के लिए निर्धारित क्षेत्र को Legacy Waste से मुक्त कराने का काम वर्तमान में किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने Ramgarh MSWM की concessionaire agency एवं नगर परिषद के पदाधिकारियों को Legacy Waste हटाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित प्लांट क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खाली कराने तथा अगले तीन दिनों के भीतर Boundary Wall समेत अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू करने को कहा।
उपायुक्त ने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी। साथ ही SWM Processing Plant के लिए निर्धारित क्षेत्र का स्पष्ट रूप से Demarcation कराने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र की ड्रोन वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इससे पूरे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने Fresh Waste और Legacy Waste की शिफ्टिंग को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से कराने की बात कही।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि Legacy Waste की शिफ्टिंग, Fresh Waste प्रबंधन और SWM Processing Plant के निर्माण से जुड़े सभी कार्य आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। प्रस्तावित प्लांट के निर्माण से रामगढ़ नगर परिषद एवं कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण और प्रबंधन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मी मौजूद थे।