रामगढ़, 09 सितंबर: प्रेस क्लब रामगढ़ सत्र 2026-28 के चुनाव का परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद घोषित कर दिया गया। चुनाव में पत्रकारों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद सभी प्रमुख पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।
घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर धनेश्वर प्रसाद निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार ‘बबलू’, सचिव पद पर धर्मेंद्र पटेल, संयुक्त सचिव पद पर दिलीप कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर दुर्वेज आलम ने जीत दर्ज की।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें रितेश कुमार, अमित पाठक, अंजनी जायसवाल, विनोद कुमार सिंह, दीपक कुमार, हीरा सिंह, कृष्णा कुमार, नीरज कुमार, सत्येंद्र पाठक, सुरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। रितेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार बने।
कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में भी पत्रकारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के बीच जीत को लेकर लगातार उत्सुकता बनी रही। विजयी प्रत्याशियों को पत्रकारों ने बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान मतदाताओं, प्रत्याशियों, चुनाव पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पत्रकारों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम पत्रकारों के हित, प्रेस क्लब की गरिमा और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करेगी।