राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सुप्रिया मुर्मू संग रचाई शादी

Spread the News

रांची, 16 जुलाई: झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने रांची के बहुबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह किया। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, करीबी मित्र और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

शादी समारोह सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं और नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं। विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

जानकारी के अनुसार, विजय हांसदा का यह दूसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी का वर्ष 2025 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।