विश्व जनसंख्या दिवस पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंख्या नियंत्रण पर दिया गया जोर

Spread the News

रामगढ़, 11 जुलाई: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह ने सभी को विश्व जनसंख्या दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों को समझने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सतत विकास को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संतुलित जनसंख्या ही विकसित और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है।

विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि “संतुलित जनसंख्या ही सशक्त राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।” उन्होंने कहा कि शिक्षित परिवार, स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिक ही देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विश्व जनसंख्या दिवस पर सभी को ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और बेहतर जीवन मिल सके।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए जनसंख्या संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश ने किया। विभाग की व्याख्याता डॉ. अपराजिता सोनी एवं श्याम महतो ने विद्यार्थियों को जनसंख्या नियंत्रण, बढ़ती आबादी के दुष्प्रभाव तथा परिवार नियोजन के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।