टीएमएच में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, ब्लड शुगर कम होने से बिगड़ी तबीयत

Spread the News

जमशेदपुर, 26 जून: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी तबीयत ब्लड शुगर स्तर कम होने के कारण खराब हुई। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने पर चंपई सोरेन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन एहतियातन उन्हें कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी टीएमएच पहुंचकर चंपई सोरेन से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भी चंपई सोरेन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि चिकित्सकों ने इस बार उनकी स्थिति को नियंत्रण में बताया है और किसी गंभीर खतरे से इनकार किया है।

चंपई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता देखी गई, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।