उपायुक्त के चेंबर में हुआ आत्मीय स्वागत, शैक्षणिक विकास पर हुई चर्चा

Spread the News

रामगढ़, 28 अप्रैल: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज का मंगलवार को उनके ही चेंबर में विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति बी. एन. साह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और गरिमामय रहा।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, क्षेत्रीय प्रगति तथा विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलाधिपति श्री साह ने उपायुक्त का अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं एवं सामाजिक योगदान को रेखांकित किया।

वहीं उपायुक्त ऋतुराज ने भी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की पहलों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल तथा संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।