राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के गणित विभाग में स्वच्छता अभियान का आयोजन

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का प्रतीक है : कुलाधिपति बी. एन. शाह

रामगढ़, 10 अक्टूबर 2025: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में गणित विभाग के शिक्षकों और छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से लेकर मुख्य द्वार होते हुए बिरसा चौक तक सफाई अभियान चलाया। सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इससे पूर्व गणित विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता के महत्व और उसके लाभों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. पांडेय ने कहा कि “स्वच्छता मनुष्य के जीवन का अभिन्न हिस्सा है; इसकी शुरुआत अपने घर और आसपास से करनी चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।

विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि “गंदगी अनेक रोगों का कारण बनती है, इसलिए सभी को साफ-सुथरे और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए।”

कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति मूल्यों को बढ़ावा देना है। वहीं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि नियमित सफाई न केवल बीमारियों को कम करती है बल्कि प्रदूषण और मानसिक तनाव को भी घटाती है।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार (वित्त एवं लेखा पदाधिकारी), प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार (परीक्षा नियंत्रक), अजय कुमार (प्रबंध समिति सदस्य), डॉ. चंदन कुमार, जतरु महतो, विभाग के अन्य व्याख्याता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।