रामगढ़, 18 अक्टूबर 2025: अंचल कार्यालय गोला के भूतपूर्व राजस्व उप निरीक्षक स्वर्गीय सुमित सागर तिर्की की असमय मृत्यु के बाद उनकी आश्रिता पत्नी श्रीमती कुमुद टोपनो को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़, श्री फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में श्रीमती टोपनो को समूह ‘ग’ के अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर श्रीमती टोपनो ने त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही के लिए उपायुक्त और जिला प्रशासन, रामगढ़ का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, स्थापना उपसमाहर्ता श्रीमती रीना कुजूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन के इस कदम से आश्रिता को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि परिवार को भी संबल प्राप्त होगा।