विश्वविद्यालय में आयोजित हुई शोक सभा, गुरुजी के योगदान को किया याद
रामगढ़, 08 अगस्त 2025: राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय शिबू सोरेन (गुरुजी) के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह, पदाधिकारी एवं शिक्षकगण लगभग 150 सदस्यीय दल के साथ नेमरा गांव पहुंचे और गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात हुई।
कुलाधिपति बी. एन. साह ने कहा, “परम आदरणीय शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, वे झारखंड की आत्मा, चेतना और संघर्षशील जनभावनाओं के प्रतीक थे। हमने केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक पथप्रदर्शक, जननायक और अभिभावक को खो दिया है। गुरुजी ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।”
शोक सभा में विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, प्रति कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं व्याख्यातागण उपस्थित रहे।