विकास नगर नवदुर्गा मंदिर पूजा समिति ने युवाओं को किया सम्मानित

Spread the News

दुर्गा पूजा के सफल आयोजन पर मोहल्लावासियों और श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार

रामगढ़, 24 अक्टूबर: विकास नगर स्थित श्री श्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दुर्गा पूजा के समापन के बाद पूजा समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले मोहल्लावासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई और धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले युवक-युवतियों को उपहार देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से आयुष राज, विशाल सिंह, सुमित चौहान, संजय कुमार, पीयूष राय, मुनमुन, स्नेहा, आयुष यादव तथा मंदिर के सेवादार गोपाल शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता सामूहिक सहयोग, समर्पण और आपसी एकता से संभव होती है। सभी के सहयोग से पूजा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। युवाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके उत्साह को बढ़ाना और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष सदन सिंह रावत, सचिव हरेंद्र कुमार राय, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, उप कोषाध्यक्ष विनोद सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित अरविंद सिंह, गिरधारी महतो, संतोष पंडित, नवल शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, प्रभु पासवान, अशोक यादव, अनुज पांडेय, मुन्ना रजक, श्याम किशोर, विकास कुशवाहा, रणजीत सिंह, तरुण कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, धांनजु महतो, संजय कुमार, विकास शर्मा और गगन चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।