नेमरा पहुंचकर रघुवर दास ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Spread the News

रामगढ़, 11 अक्टूबर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

नेमरा स्थित सोरेन परिवार के पैतृक आवास पर रघुवर दास ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर की रात रांची के एक निजी हॉस्पिटल में हो गया था। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता थीं। 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

रूपी सोरेन के निधन के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के नेमरा पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।