रामगढ़, 13 मई 2026: सीबीएसई बोर्ड द्वारा आज घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न संकायों में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
विज्ञान संकाय में कल्याणी कुमारी ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चांदनी कुमारी एवं शिवम सिंह ने 82 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद इरशाद ने 80 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि आसिफ ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में संजना कुमारी ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदनी ठक्कर ने 81 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मंजू मरांडी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में प्रीति कुमारी ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इशिका पटेल ने 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा कुमारी ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार मोहंती ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन बी. एन. साह, सचिव प्रियंका कुमारी तथा प्रबंधन समिति के सदस्य संजय कुमार एवं अजय कुमार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।