अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई भट्टियां ध्वस्त

Spread the News

रामगढ़, 12 मई: जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोला थाना क्षेत्र के कामता गांव में सघन छापामारी अभियान चलाया। उपायुक्त श्री ऋतुराज के निर्देश पर सोमवार को चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर ने किया।

छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कई अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। अभियान में लगभग 2000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। विभाग द्वारा बरामद सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक अमित मड़की समेत उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।