राधा गोविंद इंटर कॉलेज रामगढ़ का शानदार प्रदर्शन, JAC परिणाम में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट परिणाम, जिला टॉप-10 में कई छात्र

Spread the News

रामगढ़, 06 मई 2026: जैक द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में राधा गोविंद इंटर कॉलेज, रामगढ़ ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीनों संकायों में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं।

कला संकाय में कुल 462 परीक्षार्थी शामिल थे, जिनमें से 347 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल हुए, जबकि 94 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

कॉलेज टॉपर कुन्दन कुमार ठाकुर ने 449 अंक प्राप्त कर न केवल महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि जिले में पांचवां स्थान भी हासिल किया। दूसरे स्थान पर जैयनब प्रवीण (433 अंक) और तीसरे स्थान पर तन्नु कुमारी (422 अंक) रहीं।

विज्ञान संकाय में कुल 409 परीक्षार्थियों में से 298 प्रथम श्रेणी और 60 द्वितीय श्रेणी में सफल रहे।

कॉलेज टॉपर प्रिंस कुमार ने 451 अंक लाकर महाविद्यालय में पहला तथा जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया। प्रियंका कुमारी (441 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अमित कुमार एवं मिहिर गुप्ता (440 अंक) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

वाणिज्य संकाय में कुल 182 परीक्षार्थियों में से 100 प्रथम श्रेणी और 68 द्वितीय श्रेणी में सफल हुए।

अंशु कुमारी ने 445 अंक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अकाश केसरी (428 अंक) जिले में पांचवें स्थान पर रहे, जबकि खुशी कुमारी गुप्ता (422 अंक) ने कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय के सचिव बी. एन. साह, प्रबंधन समिति की सदस्य प्रियंका कुमारी, संजय कुमार, अजय कुमार, फुलमती देवी, प्राचार्या सोमा पाण्डेय तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है।