रामगढ़ जिले में विश्व प्लंबर दिवस पर उत्कृष्ट प्लंबरों का सम्मान, जल महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 

Spread the News

रामगढ़, 11 मार्च (प्रकाश न्यूज) : जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लंबर दिवस पर रामगढ़ जिले में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की, जबकि उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी विशेष रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और ग्रामीण स्तर पर जल योजनाओं के रखरखाव में प्लंबरों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। उपायुक्त ने कहा कि प्लंबर जल जीवन मिशन की मजबूत कड़ी हैं। वे घर-घर तक नल से जल पहुंचाने और व्यवस्था को सुचारू रखने में दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्होंने सभी से जल के सदुपयोग और संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की।

उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने बताया कि जल महोत्सव का उद्देश्य आम जन तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना है। प्लंबरों की जमीनी भूमिका को मान्यता देकर उनके मनोबल को बढ़ाया जा रहा है, ताकि वे और बेहतर कार्य कर सकें।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 से अधिक प्लंबरों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और टूल किट प्रदान की। सम्मानित प्लंबरों में प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रेमानंद कुमार, ललन कुमार, रामदेव कुमार, मंशु महतो, ज्ञानी प्रसाद, अजय कुमार, गंगाधर सिंह, दुलेश्वर प्रसाद, संजय सिंह, ब्रजकिशोर, मनोज कुमार, नारायण महतो, अशोक कुमार प्रजापति, पप्पू कुमार, सूरज महतो, बसंत कुमार रजवार, कमलेश महतो, दिनेश महतो, शिव शंकर सिंह, अरविंद पटेल, दिलीप रजवार, सुमित प्रजापति, राजू कुमार महतो, सौरभ कुमार, द्वारिका गोप, कार्तिक मांझी, रघुनाथ महतो, करण कुमार, चंदन नायक, सोहन बेदिया, उमेश मुर्मू, लीलू मुंडा और राहुल कुमार महतो।

यह कार्यक्रम जल महोत्सव पखवाड़े का हिस्सा है, जो 22 मार्च तक चलेगा। झारखंड के अन्य जिलों में भी इसी तरह के आयोजन हो रहे हैं, जहां प्लंबरों और जल सहियाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह पहल न केवल प्लंबरों को सम्मान दे रही है, बल्कि समाज में जल के महत्व और उनके योगदान को भी उजागर कर रही है।