रांची, 16 जनवरी 2026, झारखंड में जारी भीषण शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 0 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राहत की खबर दी है। ठंड का यह दौर जल्द खत्म होने वाला है!
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिन राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। 18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 5 दिनों में औसतन तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा, बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं। दिन में धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य महसूस होगा।
आज झारखंड के गुमला जिला में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, लगभग 0.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, सिमडेगा में 2-6 डिग्री तक पारा गिरा। रांची में न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच, लेकिन महसूस ज्यादा ठंड हो रही है। सुबह के समय कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव अब कमजोर पड़ रहा है। 18 जनवरी के बाद तापमान बढ़ना शुरू होगा और सुबह-रात की ठिठुरन काफी कम हो जाएगी।
मौसम विभागन सलाह दी है कि सुबह और शाम को गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें।