रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
पटना, 14 नवंबर 2025: बिहार की 243 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 46 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तक रुझान साफ होंगे।
एग्जिट पोल्स में NDA (बीजेपी-जेडीयू) को 121-146 सीटें, महागठबंधन को 90-92 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जन सुराज को 1 सीट। बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं।
इस बार रिकॉर्ड 67.13% मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का टर्नआउट 71.6% रहा। पहले चरण में 65.08%, दूसरे में 68.76% वोटिंग हुई। 7.42 करोड़ मतदाताओं में से अधिकांश ने उत्साह दिखाया।
नीतीश कुमार पांचवीं बार CM बनने की दौड़ में हैं, जबकि तेजस्वी यादव युवा-महिला वोट बैंक पर भरोसा जता रहे हैं। पटना, गया, लखीसराय जैसे केंद्रों पर कार्यकर्ता जमा हैं। NDA दफ्तरों में जश्न की तैयारी, महागठबंधन सतर्क।
मुख्य मुकाबला: नीतीश vs तेजस्वी। जेडीयू-बीजेपी नेता जीत का दावा कर रहे हैं, राजद-कांग्रेस निष्पक्ष गिनती पर जोर दे रहे हैं। दोपहर बाद परिणाम तय करेंगे कि बिहार में डबल इंजन सरकार बनेगी या महागठबंधन की वापसी होगी।