मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां के रूटीन चेकअप के लिए हैदराबाद रवाना

Spread the News

रांची, 08 सितंबर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी मां एवं पूर्व सांसद रूपी सोरेन के रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिए हैदराबाद रवाना हुए। ताजा जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी, जिसके बाद बेहतर चिकित्सा जांच के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और बहन के भी हैदराबाद जाने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री के बुधवार तक रांची लौटने की संभावना जताई गई है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दौरा बताया जा रहा है। फिलहाल उनके हैदराबाद प्रवास के दौरान किसी आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी सामने नहीं आई है।