रामगढ़ में विशेष गहन परीक्षण अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर स्टीकर चिपकाया 

Spread the News

रामगढ़, 20 अप्रैल: रामगढ़ में विशेष गहन परीक्षण अभियान की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत फिलहाल क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर घरों की संख्या एवं मकानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र का अद्यतन और सटीक डाटा तैयार करना है, ताकि वोटर लिस्ट में सुधार की जा सके।

अभियान के अंतर्गत बीएलओ लगातार पूरे क्षेत्र में घूम घम कर  मकान की संख्या एकत्रित कर रहे हैं। सर्वे करते  हुए सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी घर इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। इसके बाद दस्तावेज की जानकारी इकट्ठा करते हुए SIR की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

इसी कड़ी में बीएलओ मीरा देवी और मालती देवी ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए रामगढ़ कॉलेज क्षेत्र के कॉलोनियों में देर रात तक घूम-घूम कर प्रत्येक घरो पर स्टीकर चिपकाते देखी गई। दस्तावेज से संबंधित जानकारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया की लोगों के दस्तावेज की जांच दूसरे दिन की जाएगी। अभी घरों का गिनती की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने भी इस अभियान में पूरा सहयोग करने  की बात कही है। लेकिन लोगों के मन में यह संशय है कि बिना दस्तावेज के जांच किए बिना स्टीकर पहले ही कैसे लगा दिया गया? बहरहाल BLO ने बताया कि दस्तावेज का विवरण दूसरे दिन इकट्ठा की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस विशेष गहन परीक्षण से क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र का सटीक डाटा तैयार कर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।