“अपराध का कोई धर्म नहीं, लेकिन मुसलमानों को टारगेट मत करो”: मुस्लिम युवा मंच का बयान, पीड़िता को न्याय की मांग

Spread the News

रांची, 19 अप्रैल: झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एमडीएस छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना में मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है, जबकि अपराधी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

“अपराध का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन इस मामले में पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हैं और दोषी को सख्त सजा दिए जाने की बात कहते हैं।”

9 अप्रैल 2026 को लालपुर के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में हुई इस घटना में पीड़िता जमशेदपुर निवासी, 25 वर्षीय एमडीएस छात्रा को अपनी महिला दोस्त ओली विश्वकर्मा ने बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया। पार्टी में मुख्य रूप से युवक थे। आरोप है कि मोहम्मद दानिश ने केक-पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, जिसके बाद बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है- मोहम्मद दानिश, मोहम्मद फहद मल्लिक को खड़गपुर, पश्चिम बंगाल से और ओली विश्वकर्मा। एक आरोपी (सदाब/शादाब मलिक अभी भी फरार है। लालपुर थाने में FIR दर्ज है और जांच जारी है। पीड़िता को आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में भाजपा और अन्य संगठनों ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पीड़िता को धमकियों की शिकायत पर सुरक्षा की मांग की है और पूछा है कि मंत्री इरफान अंसारी इस पर चुप क्यों हैं। कुछ नेताओं ने इसे संगठित गिरोह का हिस्सा बताया और CBI जांच की मांग की है।

छात्र संगठनों और रिम्स डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर दोषियों को जल्द सजा देने की मांग की।

झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोर देकर कहा कि अपराधी को सजा जरूर मिले, लेकिन समुदाय विशेष को टारगेट न किया जाए। यह जघन्य अपराध है। नशीले पदार्थ का इस्तेमाल और विश्वासघात दोनों गंभीर पहलू हैं। पुलिस को सभी आरोपियों को पकड़कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामला चलाना चाहिए ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिले।

कानून सबके लिए समान है अपराधी चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, लड़कियों को अजनबी माहौल में पार्टी या बंद जगह पर अकेले जाने से पहले सतर्क रहना चाहिए।