रामगढ़/पटना, 15 अप्रैल 2026: सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय के सभी 164 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
परिणाम में राजश्री ओझा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वामिका महतो ने 91.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा अक्षत कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार मोहंती ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है, और विद्यार्थियों ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।
विद्यालय के चेयरमैन बी. एन. साह एवं सचिव प्रियंका कुमारी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार परिणाम को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।