रामगढ़ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 की तैयारियां तेज, जिला स्तरीय आयोजन 19 दिसंबर को

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

रामगढ़, 12 दिसंबर: राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल आयोजन हेतु रामगढ़ जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी संजीत कुमार की अध्यक्षता में जिला खेल कार्यालय में हुई बैठक में जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तिथि और रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 दिसंबर 2025 को महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोठार (रामगढ़) में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और भाषण शामिल हैं।

यह आयोजन 15 से 29 वर्ष आयु के युवाओं के लिए है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि राज्य विजेता राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक है। प्रतिभागी ऑनलाइन लिंक https://form.svhrt.com/693a72d27191b6b1d8a53a2c से रजिस्टर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 8709816456, 9801121528 (महेश प्रसाद), 9135973356 (नितेश कुमार मोदी)।

बैठक में प्रभारी जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर, राहुल सिंह, डॉ. अशोक राम (एनएसएस), नितेश कुमार मोदी एवं महेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे। यह महोत्सव नेहरू युवा केंद्र एवं युवा मामलों मंत्रालय के तहत युवा प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा। जिले के युवा इस अवसर का लाभ उठाएं।