JAC ने जारी किए मैट्रिक और इंटरमीडिएट पूरक व सुधार परीक्षा के दिशा-निर्देश

Spread the News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पूरक (सप्लीमेंट्री) और सुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी 10 जुलाई 2025 तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, 11 से 15 जुलाई 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

सुधार परीक्षा का लाभ वे छात्र उठा सकते हैं, जो इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। इस परीक्षा में विद्यार्थियों को किसी भी विषय को चुनने की छूट होगी।

दूसरी ओर, पूरक परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जो किसी विषय में असफल रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में परीक्षा दे सकते हैं। JAC ने छात्रों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।