रांची, 30 अक्टूबर 2025: झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) ने स्मार्ट मीटर के जरिए बकायेदारों पर सख्ती बरती है। पिछले एक महीने में रांची सर्किल के 7,930 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन ऑटोमेटिक डिस्कनेक्शन से काट दिया गया। कारण: मीटर बैलेंस जीरो या नेगेटिव होना या ₹5,000 से अधिक बकाया।
शहर में 3.5 लाख+ स्मार्ट मीटर लगे हैं, जिनमें 91,000 उपभोक्ताओं का बैलेंस पहले ही नेगेटिव था। 13 अक्टूबर को एक दिन में 3,695 कनेक्शन कटे। मई में 250, जुलाई तक 8,000+ डिस्कनेक्शन हो चुके थे। दीपावली-छठ के बीच अचानक बिजली गुल होने से हाहाकार मचा। दुकानें बंद, घरों में अंधेरा।
स्मार्ट मीटर प्री-पेड मोड में काम करता है। बैलेंस खत्म होने पर सप्लाई 5 मिनट में बंद। पूरा बकाया जमा करने पर 5-6 मिनट में चालू। JBVNL के GM मनमोहन कुमार बोले, “बकाया जमा करें, बिजली तुरंत वापस। छूट नहीं।”
उपभोक्ता को राहत:
• किस्तों में भुगतान- कार्यपालक अभियंता से संपर्क।
•रिचार्ज- जैक्सन-पे ऐप या 1912।
• मोबाइल अपडेट- व्हाट्सएप 9431135503।
गलत नंबर, बिल जेनरेशन में देरी, अचानक लाखों का बिल। विभाग इसे राजस्व वसूली का कदम बता रहा, लेकिन उपभोक्ता परेशान।