रामगढ़, 11 जुलाई 2025: रामगढ़ जिले के उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर वहां आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कार्यालय के विभिन्न विभागों का भी जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे आम लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी समरेश कुमार भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।