रामगढ़: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बुधवार को किया गया। यह यात्रा देशभक्ति की भावना को प्रबल करने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय बी.एन. साह, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) समरेंद्र नाथ साहा,उपकुलपति प्रो (डॉ )रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य श्री अजय कुमार ने किया और सभी को तिरंगा यात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
इस कार्यक्रम में एनसीसी एवं विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया जिससे पूरा क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया। यात्रा की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से हुई। तिरंगा यात्रा का मार्ग विश्वविद्यालय परिसर से बूढ़ा खुखरा के विभिन्न गांवों से होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग पर ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और छात्रों के इस देशभक्ति के प्रयास की सराहना की।