रामगढ़, झारखंड: झारखंड और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। झारखंड की जीवनरेखा मानी जाने वाली पलामू एक्सप्रेस का टाइम टेबल बदल दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी नई समय-सारणी 10 मई 2025 से प्रभावी होगी।
रेलवे द्वारा 15 अप्रैल को इस परिवर्तन की घोषणा की गई थी, और अब 10 मई से यह ट्रेन नए समयानुसार चलेगी। पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने इस बदलाव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से विशेष मुलाकात की थी।
पहले का समय:
बरकाकाना से प्रस्थान: रात 9:35 बजे
डाल्टनगंज आगमन: रात 12:30 बजे
नया समय (10 मई से लागू):
बरकाकाना: 18:30 (6:30 PM)
पतरातू: 18:51
राय: 19:14
खलारी: 19:23
मैक्लूस्कीगंज: 19:32
टोरी: 19:53
लातेहार: 20:38
बरवाडीह: 21:31
डाल्टनगंज: 22:05 (10:05 PM)
लालगढ़: 22:43
गढ़वा रोड: 23:20
ऊंटरी रोड: 23:32
मोहम्मदगंज: 23:45
हैदरनगर: 23:57
जपला: 00:06
नबीनगर: 00:24
डेहरी ऑन सोन: 01:20
पटना आगमन: सुबह 6:50 बजे
यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और समय की बचत के लिए किया गया है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा की योजना नए टाइम टेबल के अनुसार बनाएं।