झारखंड को ठंड और शीतलहर से मिलेगी राहत

Spread the love

रांची: झारखंड में ठंड और शीतलहर से झारखंडवासियों को राहत मिलने वाली है. मौसम केंद्र रांची की ओर से मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से ठंडी हवाएं बेहद कम मात्रा में झारखंड पहुंच पा रही हैं.

वहीं दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के चलते बने सिस्टम से कुछ बादल झारखंड आ रहे हैं. इन दोनों के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक शीत लहर और ठंड से राहत मिलने की संभावना है. वहीं मौसम केंद्र रांची ने 20 दिसंबर को राज्य के 10 जिलों और 21 दिसंबर को राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे और धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने 20 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा और गुमला जिला में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 21 दिसंबर को राज्य के 16 जिले गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला में घने कोहरे बनने का येलो अलर्ट जारी किया है.

20-21 दिसंबर को कई इलाके में होगी वर्षा

20 दिसंबर जो झारखंड के दक्षिणी जिला सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में 21 दिसंबर को ओडिशा से सटे कुछेक जिलों, खूंटी, रामगड़, रांची सहित कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है.