रामगढ़, 30 जून: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में सोमवार को नेशनल इंश्योरेंस जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न बीमा योजनाओं के महत्व, लाभ तथा आपात परिस्थितियों में वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में संकाय के व्याख्याताओं ने बीमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्रों को भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के लिए बीमा अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के आयुष, अर्पित और आदित्य तथा वाणिज्य विभाग की आस्था राज, आयशा अंजुम और कोमल अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने सभी को नेशनल इंश्योरेंस जागरूकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरक्षित जीवन और समृद्ध भविष्य के लिए बीमा को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाना चाहिए।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि बीमा केवल एक पॉलिसी नहीं, बल्कि जीवन, परिवार और भविष्य की सुरक्षा का सशक्त संकल्प है। वहीं व्याख्याता उदय प्रसाद ने कहा कि बीमा कोई खर्च नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया एक समझदारीपूर्ण निवेश है।
कार्यक्रम का संचालन मो. रिजवान नूरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार केशरी ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार, डॉ. रचिता सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।