रामगढ, 16 जून: समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, जन वितरण प्रणाली तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशा कुमारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं विभाग द्वारा किए गए कार्यों की क्रमवार और विस्तृत जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों तथा लंबित मामलों पर भी प्रकाश डाला।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।