भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड में भव्य स्वागत, पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन

Spread the News

रांची, 7 जून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों- बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन तथा मधु कोड़ा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड के अपने पहले दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन का रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय और एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन भाजपा सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों में आगामी राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्य में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

भाजपा के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है।