रामगढ़ में विश्व यक्ष्मा दिवस पर 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

Spread the News

रामगढ़, 25 मार्च: सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार कक्ष में विश्व यक्ष्मा दिवस कल 24 मार्च 2026 को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवल कुमार, सिविल सर्जन रामगढ़ एवं डॉ. स्वराज, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर की गई। उन्होंने राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम तथा केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि टी.बी. मुक्त भारत बनाने में जनभागीदारी अनिवार्य है।

सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने वर्ष 2025 की उपलब्धियां साझा करते हुए बताया कि जिला यक्ष्मा केंद्र रामगढ़ के अंतर्गत कुल 22,850 यक्ष्मा संदिग्ध मरीजों की NAAT मशीन से निःशुल्क बलगम जांच की गई। इसमें 1,594 मरीज नोटिफाइड किए गए और सभी का उपचार शुरू किया गया। इनमें MDR के 27 मरीज भी शामिल थे। जिले में सफल उपचार दर 98 प्रतिशत रही, जबकि वर्तमान में 755 मरीज इलाजरत हैं।

डॉ. स्वराज ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 5 टी.बी. यूनिट, 13 टी.बी. डिक्टेशन सेंटर, 12 Truenaat मशीन और 1 CBNAAT मशीन कार्यरत हैं। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, सहिया साथियों एवं सहिया दीदियों को निर्देश दिया कि 24 मार्च 2026 से शुरू हुए 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान में अधिक से अधिक बलगम जांच एवं छाती का एक्स-रे करवाकर छुपे हुए यक्ष्मा मरीजों का पता लगाया जाए।

कार्यक्रम में 33 पंचायतों को टी.बी. मुक्त घोषित किया गया। संबंधित मुखियाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, सहिया साथियों, सहिया दीदियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले यक्ष्मा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (गोला एवं रामगढ़), निःक्षय मित्र, जिन्दल फाउंडेशन की सी.एम.ओ. डॉ. मंजु झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पंचायत मुखियागण, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज के साथ जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मी आशीष आईन्द, मीरज कुमार, अरविन्द कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, रूपलाल ठाकुर, ईरशाद अहमद, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार मेहता, पंकज कुमार, सुशांत कुमार गौरव, सम्बेद कुमार, हरेन्द्र सिंह, पंकज रनेही, अनु कुमारी, नसीम अख्तर, सुनीति बारकी, मुकेश कुमार महतो, अमित कुमार, अनिल कुमार मुर्मू, सोखी पासवान, रमेश नायक की सराहनीय भूमिका रही।

टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-जन की भागीदारी जरूरी है। रामगढ़ जिला इस दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।