मुंबई, 6 मार्च 2026: क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कल उद्यमी सानिया चंडोक के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। यह शादी मुंबई के साउथ मुंबई इलाके में एक निजी और भव्य समारोह में संपन्न हुई। दंपति ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवन भर का साथ निभाने की कसमें खाईं।
अर्जुन और सानिया दोनों क्लासिक रेड परिधानों में बेहद आकर्षक लग रहे थे। अर्जुन ने शेरवानी पहनी थी, जबकि सानिया ने एम्ब्रॉइडरी वाली रेड साड़ी में दुल्हन का पारंपरिक लुक अपनाया था। शादी के फंक्शन 3 मार्च से शुरू हुए थे, जिसमें मेहंदी, संगीत और अन्य रस्में शामिल थीं। प्री-वेडिंग कुछ समारोह गुजरात के जामनगर में भी आयोजित किए गए थे।
सानिया चंडोक मुंबई के प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से हैं। वे उद्योगपति रवि घई की पोती हैं और खुद पेट न्यूट्रिशन तथा वेलफेयर से जुड़े बिजनेस में सक्रिय हैं। दोनों की सगाई पिछले साल अगस्त 2025 में निजी रूप से हुई थी। यह रिश्ता लंबे समय से चला आ रहा था।
शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इनमें एमएस धोनी (पत्नी साक्षी के साथ), युवराज सिंह पत्नी हेजल कीच के साथ), राहुल द्रविड़, जहीर खान पत्नी सागरिका घाटगे के साथ, हरभजन सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेट दिग्गज शामिल थे। बॉलीवुड से शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, आएश्वर्या राय, आमिर खान आदि पहुंचे। बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी ने भी आशीर्वाद दिया।
परिवार ने शादी को अंतरंग लेकिन गरिमामय रखा। कोई अतिरिक्त दिखावा नहीं था। सोशल मीडिया पर दंपति की वरमाला, फेरे और परिवार के साथ तस्वीरें तथा वीडियो वायरल हो रहे हैं। नवविवाहित जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह जोड़ी क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू कर रही है।