रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
“ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”- सचिव प्रियंका कुमारी
रामगढ़, 26 दिसंबर 2025: राधा-गोविंद पब्लिक स्कूल में आज फन कार्निवल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन के जरिए सीखने का मौका देना था, जिसमें बच्चे पूरी तरह डूब गए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की सचिव प्रियंका कुमारी द्वारा संस्थापक स्वर्गीय श्री गोविंद साह और स्वर्गीय श्रीमती राधा देवी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
कार्निवल में खेलकूद, फन गेम्स, डांस और म्यूजिक जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ आनंद लिया। स्कूल परिसर रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की खिलखिलाती हंसी से गूंज उठा।
स्कूल के सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल का विकास होता है।”
कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य सुजीत कुमार मोहंती ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन अर्चना कुमारी और शालिनी कुमारी के द्वारा किया गया। यह फन कार्निवल बच्चों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ, जहां मस्ती और सीख का अनोखा संगम देखने को मिला।