राधा गोविंद विश्वविद्यालय में कार्यशाला सह प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और अर्जित कौशल को व्यावहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया – कुलाधिपति बी. एन. साह

रामगढ़ : 16 दिसंबर 2025: राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ के इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल द्वारा “ब्रिजिंग ऑपर्च्युनिटी, बिल्डिंग फ्यूचर्स” विषय पर कार्यशाला सह प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं अंग्रेज़ी स्पोकन कक्षाओं के सफल समापन के उपरांत आयोजित हुआ, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने तथा अर्जित कौशल को व्यावहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी ने समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार तथा इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल के कन्विनर डॉ. धीरज कुमार कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने प्रशिक्षण को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास का सशक्त माध्यम बताया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ने निरंतर अभ्यास और कौशल संवर्धन पर बल दिया। वहीं इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल के कन्विनर डॉ. धीरज कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में आलोक कुमार एवं डॉ. विश्वजीत कुमार ने “ब्रिजिंग ऑपर्च्युनिटी, बिल्डिंग फ्यूचर्स” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और प्रभावी संचार क्षमता आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने अवसरों की खाई को पाटते हुए सशक्त भविष्य निर्माण पर विशेष जोर दिया।

अंत में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल के सदस्य राहुल कुमार मंडल, सुरोजित बर्मन, सावित्री कुमारी, सुरेन्द्र कुमार, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।