झारखंड बोर्ड 2026: 10वीं एवं 12वीं परीक्षा तिथि पत्र जारी

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का डेटशीट जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएँ 3 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

परीक्षा का समय:-

• कक्षा 10वीं: प्रथम पाली — सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

• कक्षा 12वीं: द्वितीय पाली — दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

कक्षा 10वीं में प्रमुख विषयों की तिथियाँ:  

हिन्दी (4 फरवरी), सामाजिक विज्ञान (7 फरवरी), विज्ञान (9 फरवरी), गणित (11 फरवरी), अंग्रेजी (13 फरवरी) आदि। क्षेत्रीय भाषाएँ 14 से 17 फरवरी तक आयोजित होंगी।

कक्षा 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग के प्रमुख विषय इस प्रकार हैं:  

भौतिकी (6 फरवरी), जीवविज्ञान (9 फरवरी), रसायन (13 फरवरी), गणित (5 फरवरी), लेखांकन (5 फरवरी), इतिहास (14 फरवरी), राजनीति विज्ञान (16 फरवरी) आदि। अनिवार्य कोर भाषा परीक्षाएँ 18 एवं 23 फरवरी को होंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएँ एवं आंतरिक मूल्यांकन 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएँगे। प्रवेश पत्र फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुँचें तथा प्रवेश पत्र साथ रखें।

पूर्ण पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएँगे तथा उत्तीर्ण होने के लिए 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। नवीनतम जानकारी एवं डेटशीट PDF के लिए छात्र jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।