रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रामगढ़, 14 नवंबर 2025: राधा गोविंद शिक्षण संस्थान में आज बाल दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बी. एन. साह द्वारा दीप प्रज्वलन तथा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गोविंद साह एवं स्वर्गीय राधा देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।
मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर प्रकाश डाला। संस्थान की सचिव प्रियंका कुमारी ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में Fete कार्यक्रम का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने शिक्षकों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल, फूड कॉर्नर और मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद उठाया। अभिभावकों ने भी विभिन्न गतिविधियों व खेलों में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार मोहंती ने इस सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति विशेष आभार जताया। पूरा विद्यालय परिसर दिनभर उत्साह, उमंग और खुशियों से सराबोर रहा।
इस अवसर पर प्रशासक के. एन. सिंह, इंटर कॉलेज की प्राचार्य सोमा पांडे, शिक्षकगण एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।