प्रबंधन विभाग में “एक सफल उद्यमी कैसे बने” विषय पर भाषण प्रतियोगिता

Spread the News

रामगढ़, 08 नवंबर: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में शनिवार को “एक सफल उद्यमी कैसे बने” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में कोमल, कृति और आलिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग की ओर से बताया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने विजेताओं को सम्मानित किया और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, तथा विभाग के व्याख्याता डॉ. प्रशांत कुमार, मो. रिजवान नूरी और कुंदन कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।