बिहार चुनाव 2025: पहले चरण का प्रचार आज थमेगा

Spread the News

पटना, 4 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का धुआंधार प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। 121 सीटों पर 6 नवंबर को 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। 18 जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर, लखीसराय, नालंदा के 45,341 बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग।

आखिरी दिन का तूफान

• पीएम मोदी : 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ डिजिटल संवाद।

• अमित शाह : शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी में 3 रैलियां।

• जेपी नड्डा : 2 जनसभाएं।

• तेजस्वी यादव : रिकॉर्ड 17 रैलियां, वादा- 14 जनवरी को हर महिला को ₹30,000।

• राहुल गांधी : औरंगाबाद, कुटुंबा, वजीरगंज।

• प्रियंका : सोनबरसा, लखीसराय + रोसड़ा रोड-शो।

• चिराग, कुशवाहा, ओवैसी भी मैदान में।

48 घंटे की खामोशी

शाम 5 बजे बाद कोई रैली, लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया अपील नहीं। सिर्फ 5 लोगों का डोर-टू-डोर।

दिग्गजों की साख दांव पर 

सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तेजस्वी की प्रतिष्ठा। जाति, बेरोजगारी, महिला वोट गेम-चेंजर।

दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटें), नतीजे 14 को।

एनडीए ‘डबल इंजन’, महागठबंधन ‘बदलाव’ का नारा। पहले चरण में खेल पलटेगा!