रांची, 10 अप्रैल: असम, केरल और पुडुचेरी में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। तीनों जगहों पर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा और बंपर वोटिंग दर्ज की गई। शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, पुडुचेरी में 86.92% और केरल में 75.01% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से बेहतर है।
असम की 126 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहां 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2021 के 82.04% की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़कर 84.42% पहुंच गया। राज्य के 35 जिलों में 31,490 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग चली। दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40% वोट पड़े। मतदाताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी रिकॉर्ड स्तर की वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 86.92% मतदान के साथ यह केंद्र शासित प्रदेश अपने इतिहास का सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत दर्ज कर रहा है।
केरल की 140 सीटों पर 75.01% मतदान हुआ, जो 2021 से थोड़ा बेहतर है। यहां भी मतदाताओं में अच्छी भागीदारी देखी गई। चुनाव आयोग के अनुसार, तीनों जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना 4 मई को होगी।
यह चुनाव न केवल लोकतंत्र की मजबूती दिखाता है, बल्कि तीनों राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण भी तय करेगा। परिणामों का इंतजार अब 4 मई को होगा।