नमामि गंगे के तहत रामगढ़ में संपन्न हुआ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’

Spread the News

रामगढ़, 1 अप्रैल 2026: नमामि गंगे योजना अंतर्गत जिले में 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चले ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, गंगा शपथ, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और समुदाय को दामोदर नदी तथा अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक इन कार्यक्रमों में भाग लिया और गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

नगर परिषद रामगढ़, छावनी परिषद रामगढ़, टिस्को, सीसीएल और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिकों की भारी भागीदारी देखी गई।

इस सफल आयोजन से न केवल स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच का भी विकास हुआ।